nielit map

राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ,पटना

National Institute of Electronics & Information Technology,Patna

Ministry of Electronics & Information Technology
Government of India
News

NIELIT News

दिनांक: 22 मई 2026, NIELIT पटना द्वारा “नारी शक्ति वंदन” की भावना को साकार करते हुए छात्राओं हेतु डेटा साइंस एवं साइबर सिक्योरिटी विषयों पर 4-सप्ताह के “गर्ल्स इंटर्नशिप प्रोग्राम” का शुभारंभ किया गया। इस विशेष पहल में 49 छात्राएँ भाग ले रही हैं, जो तकनीक

22 May 2026

दिनांक: 22 मई 2026, NIELIT पटना द्वारा “नारी शक्ति वंदन” की भावना को साकार करते हुए छात्राओं हेतु डेटा साइंस एवं साइबर सिक्योरिटी विषयों पर 4-सप्ताह के “गर्ल्स इंटर्नशिप प्रोग्राम” का शुभारंभ किया गया। इस विशेष पहल में 49 छात्राएँ भाग ले रही हैं, जो तकनीकी क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के ओरिएंटेशन सत्र को NIELIT पटना के कार्यकारी निदेशक द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से संबोधित किया गया। उन्होंने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि आज की बेटियाँ विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रही हैं तथा डिजिटल भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने छात्राओं को साइबर सुरक्षा, डेटा विश्लेषण एवं उभरती तकनीकों में उत्कृष्टता प्राप्त कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने हेतु प्रेरित किया। यह कार्यक्रम छात्राओं को आधुनिक तकनीकी ज्ञान, व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं उद्योग आधारित कौशल प्रदान कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाएगा।

“नारी शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है” — इसी संकल्प के साथ NIELIT पटना तकनीकी शिक्षा एवं महिला सशक्तिकरण को नई दिशा प्रदान करने हेतु निरंतर कार्यरत है।

Contact Us

NIELIT Patna Centre,
Near IIT Patna, Amhara, Bihta, Patna(Bihar) -801106.

9031617711(Reception) , 6287942205 (Electronics) , 6287942666 (IT)
Email:- patna@nielit.gov.in
Website:- www.nielit.gov.in/patna/index.php

     cqw